घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मृतक अजित निषाद पुत्र पप्पू निषाद की फाइल फ
मामा के यहां शादी समारोह से लौट रहे दो युवक सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के लिए स्कूल की दीवार से टकराकर घायल हो गए। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घूरपुर थाना क्षेत्र के पालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अजित निषाद पुत्र पप्पू निषाद साथी मानिक के साथ शनिवार को अपने मामा के यहां मेजा रोड में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार देर रात करीब 3:30 वह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
करछना थाना क्षेत्र के करेहा गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन से बचने के चक्कर में वह स्कूल की दीवार से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी ने फोन से सरकारी एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां उसे स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर में युवक की मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था।