फूलपुर कस्बा स्थित अनवारे मदीना कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में जुटी अकीदतमंदों की भीड़।
इल्म, अमन और भाईचारे का पैगाम देता हुआ सालाना अनवारे मदीना कांफ्रेंस एवं जश्ने दस्तार-ए-फजीलत रविवार की रात कोहना मोहल्ला स्थित मदरसा जामिया अरबिया तालीमुल इस्लाम में संपन्न हुआ। नमाज-ए-इशा के बाद शुरू हुए इस जलसे में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन बीते 53 वर्षों से हो रहा है। इस दौरान मदरसे में विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से दस्तारबंदी समारोह आयोजित किया गया। इसमें हाफिज, कारी और आलिम बनने वाले बच्चों के सिर पर दस्तार बांधी गई।