शरीर पर सुरक्षित थे गहने, हत्या की नीयत से ही आए थे बदमाश
इस प्रकरण में पहले आशंका जताई गई कि हो सकता है कि लूटपाट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारा हो। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सारा सामान सरक्षित मिला। दुकान में घुसने का भी प्रयास नहीं किया गया था। यहां तक कि मृतका ने जो गहने पहन रखे थे वह भी सुरक्षित थे। ऐसे में साफ हो गया कि बदमाशों की नीयत सिर्फ हत्या ही थी।
कुछ दिनों पहले हुई थी बेटे की शादी
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि मृतका ने हाल ही में अपने बड़े बेटे आशीष की शादी की थी। हालांकि बहू इन दिनों मायके गई हुई है। पुलिस देर रात तक हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।
महिला की बेरहमी से हत्या हुई, पुलिस ने बता दिया हादसा
मेजा के कुंवरपट्टी गांव में पुलिस ने गजब किया। धारदार हथियार से महिला के कत्ल के मामले को हादसा बता दिया। पंचायतनामे में करंट से मौत की बात लिखकर शव मर्चरी भेजवा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान शव की हालत देखकर डॉक्टर दंग रह गए और इसे दोबारा सील करवा दिया। पंचायतनामे में सुधार कराया और फिर वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।
कुंवरपट्टी में रहने वाली विजय कुमारी (50) एक दिन पहले घर में मृत पाई गईं। उनके पति राकेश सिंह बेटे के साथ मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जबकि यहां विजय बहू के साथ रहती थीं। शुक्रवार रात में बहू अपने जबकि दरवाजे के बगल के कमरे में विजय सो रही थीं। सुबह वह मृत पाई गईं। बहू ने पुलिस को बताया कि सबमर्सिबल के स्टार्टर से निकली चिंगारी से कमरे में आग लग गई। जिसमें झुलसने से विजय की मौत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची और पंचायतनामे में करंट से मौत की बात लिखकर शव मर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के लिए जब डॉक्टरों ने शव देखा तो दंग रह गए। चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार के दर्जनों निशान मिले। इसके बाद पोस्टमार्टम रोककर पुलिस को बुलवाया गया और फिर पंचायतनामे में सुधार करवाने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान मृतका की मुट्ठी में बाल फंसे मिले।
मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शरीर पर मिले चोट के निशान और मुट्ठी में बाल के मिलने से साफ है कि उसकी हत्या की गई। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है। उधर मेजा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र यही कहते रहे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।