फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जुलाई-अगस्त से शुरू होगा नंद गांव पार्क का निर्माण, दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजरूपपुर के नंद गांव में एक विशाल पार्क का कायाकल्प किया जा रहा है। यह पार्क 32 बीघे में फैला है। इसका बजट भी नगर निगम प्राप्त हो चुका है। ऐसे में जुलाई व अगस्त महीने से पार्क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसे प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना के तहत एक अत्याधुनिक मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इसके जीर्णोद्धार के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक का बजट तय किया गया है। पार्क के कायाकल्प की प्रक्रिया अगले दो महीने के भीतर शुरू करने की तैयारी है। यह पार्क राजरूपपुर और आसपास के कालिंदीपुरम क्षेत्र के निवासियों को लाभ पहुंचाएगा।
पार्क में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी। वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे। इससे पार्क की सुंदरता भी बढ़ेगी। रात्रि में सुरक्षा के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



इनसेट
बच्चों और युवाओं के लिए सुविधाएं

बच्चों के मनोरंजन के लिए सुरक्षित खेल मैदान और अत्याधुनिक झूले लगाए जाएंगे। विशेष इंटरैक्टिव एलईडी डिस्प्ले बोर्ड बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। ये बोर्ड युवाओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी भी देंगे। फिटनेस के शौकीन युवाओं के लिए आधुनिक कसरत उपकरणों से लैस ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। वहीं सुबह और शाम टहलने वालों के लिए सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा।



इनसेट
बुजुर्गों और आम जनता के लिए व्यवस्थाएं

बुजुर्गों के बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां और बेंच लगाई जाएंगी। उनके लिए एक शांत और सुखद वातावरण तैयार किया जाएगा। पार्क परिसर के भीतर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर कूलर की व्यवस्था होगी। बड़े पैमाने पर छायादार और सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सामुदायिक केंद्र बनेगा।



वर्जन
राजरूपपुर में पार्क के कायाकल्प का बजट प्राप्त हो चुका है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जुलाई व अगस्त महीने से पार्क के कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा। साई तेजा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें