फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पतंजलि नर्सरी स्कूल में दिखा उमंग, ऊर्जा और लय का अनोखा संगम, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Sat, 13 Dec 2025 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पतजंलि नर्सरी स्कूल के सभागार में आयोजित डांस मास्टर्स 7.0 ने रंग, ताल और उत्साह का ऐसा अद्भुत समागम प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा केजी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से आनंद, संस्कृति और एकता का सुंदर संदेश दिया।
विज्ञापन
पतंजलि नर्सरी स्कूल में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पतजंलि नर्सरी स्कूल के सभागार में आयोजित डांस मास्टर्स 7.0 ने रंग, ताल और उत्साह का ऐसा अद्भुत समागम प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा केजी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से आनंद, संस्कृति और एकता का सुंदर संदेश दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत “केसरी के लाल” से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और पवित्रता से भर दिया। इसके बाद कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने डायनामाइट के-पॉप डांस से मंच पर जोश और ऊर्जा का संचार किया। कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों ने भारतीय लोक नृत्यों की विविधता को अत्यंत मनोहारी और प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम की अन्य आकर्षक प्रस्तुतिया “डेंजर बॉलीवुड बीट्स”, “फॉर अ रीजन” और “बिजुरिया पंजाबी पॉप” ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। सबसे दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति रही “उड़ा गुलाल, माई तेरी चुनरिया लहराइ”, जिसने पूरे सभागार में रंग और भावनाओं की अनूठी छटा बिखेर दी।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त “जुंबा ता सजदा”, “छेड़खानियां”, “आवन-जावन — हाउस फुटवर्क” और “स्वीटी तेरा ड्रामा” जैसी प्रस्तुतियों ने बच्चों की ऊर्जा, उत्साह, मस्ती और आधुनिकता का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का भव्य समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा अपने गुरु एवं कोरियोग्राफर मनीष कुमार के साथ प्रस्तुत स्पेशल ग्रैंड फिनाले से हुआ, जिसे दर्शकों ने खुलकर सराहा।

अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की डायरेक्टर रेखा बैद गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती विभा श्रीवास्तव तथा अन्य सम्मानित अतिथियों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में डांस गुरु एवं कोरियोग्राफर मनीष कुमार ने सभी उपस्थित जनों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें