फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में स्कूटी लेकर खड़े युवक को ट्रक ने रौंद दिया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर में सड़क किनारे स्कूटी लेकर खड़े युवक को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली के लिलहट गांव निवासी प्रदीप यादव का बड़ा बेटा देवराज उर्फ अंकित (24) बृहस्पतिवार शाम करीब नौ बजे दवा लेने फूलपुर बाजार आया था। प्रयागराज-गोरखपुर राजमार्ग स्थित नेहरू बाजार में साप्ताहिक हाट होने के कारण वह स्कूटी सड़क की पटरी पर खड़ी कर भीड़ खत्म होने का इंतजार कर रहा था। इस बीच प्रयागराज की तरफ से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी और युवक को रौंद दिया। उसी मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें