फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कानपुर से कोलकाता जा रहे ट्रक में लगी आग, 50 से ज्यादा बकरियां जलीं

विज्ञापन
जगतपुर के बलीपुर नेशनल हाईवे सब्जी मंडी के पास बकरे से भरे ट्रक में लगी आग
विज्ञापन
उतरांव के बलीपुर सब्जी मंडी के पास मंगलवार सुबह ट्रक में आग लगने से 50 से अधिक बकरियां जलकर मर गईं, जबकि दर्जनों झुलस गईं। ट्रक कानपुर से कोलकाता जा रहा था। हादसा इंजन में तकनीकी खराबी से हुआ।
विज्ञापन

ट्रक के पहले और दूसरे लेयर में करीब 250 बकरियां थीं। सुबह करीब पांच बजे बलीपुर नेशनल हाईवे सब्जी मंडी के पास ट्रक के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने ट्रक को चपेट में ले लिया।
चालक से कूदकर जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास कर अन्य बकरियों को बचाया और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल के आने से पहले ट्रक जल चुका था। जांच में पता चला है कि ट्रक खेता सराय, जौनपुर निवासी राजधनी चला रहा था। उतरांव थानाध्यक्ष प्रीतम तिवारी ने बताया कि 50 से ज्यादा बकरे-बकरी मरे हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें