फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हंडिया टोल प्लाजा के पास ट्राला ने खलासी को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी कर चाय पी रहे खलासी को तेज रफ्तार ट्राला गाड़ी रौंदते हुए निकल गई। युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना हंडिया थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास रात करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन

लालगोपालगंज के मुनव्वर अली का पूरा गांव निवासी अहमद अली रंगाई का कार्य करते हैं। उनके पांच पुत्र में तीसरे नंबर का मो. नसीम (25) पानी की डिलेवरी करने वाले वाहन पर खलासी का कार्य करता था। शनिवार रात पानी लादकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। हंडिया टोल प्लाजा के पास चाय की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर चाय पीने लगे। बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्राला युवक को रौंदते हुए निकल गई।
जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर हंडिया नितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली के बाद घटनास्थल पर पहुंचा तो युवक की मौत हो चुकी थी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें