फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोरी करते समय अलार्म बजने से तार में फंस कर चोर घायल, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में एक टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़कर सोलर पैनल चोरी करते समय अलार्म बजने से एक चोर घायल हो गया। जबकि उसके साथी भाग गए। ग्रामीणों ने घायल को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने दो चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास में एक कंपनी का टावर लगा है। इसकी सुरक्षा फील्ड स्पोटिंग एफएस ई शिवानंद मौर्या करते हैं। रविवार को मध्य रात्रि के बाद कुछ चोर पैनल चोरी करने की नीयत से टावर पर चढ़ गए। फायर स्मोक का अलार्म बजने से चोर घबरा गए और भागने लगे। इस दौरान एक चोर कंटीले तार में फंसकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल चोर को शहर के एकअस्पताल में भर्ती कराया है।
इसकी जानकारी शिवानंद मौर्या ने कंपनी के फील्ड ऑफिसर सूर्य प्रकाश तिवारी को दी। इसके बाद सोमवार को मऊआइमा थाने में घायल अतुल कुमार निवासी ग्राम सोनवा का पूरा तथा रितेश कुमार पटेल निवासी ग्राम रमना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें