उतरांव थाना क्षेत्र के खोदायपुर गांव निवासी अमित सिंह पुत्र अरविंद सिंह मुंबई में रहकर पढ़ाई करते हैं। वह होली पर अपने घर आ रहे थे। बाइक से सहसों टोल बूथ से हाईवे पर रिंग रोड की ओर आगे बढ़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन पर सवार कुछ बदमाशों ने चलती गाड़ी पर ही रॉड व डंडे से अमित के सिर पर प्रहार किया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद बदमाशों ने ट्रॉली बैग जिसमें लैपटॉप, 5000 नकदी व अन्य कीमती सामान था, उसे लेकर हंडिया की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। पिता अरविंद सिंह ने पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।