फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टैंक बनाकर भर दी मिट्टी, सीवर का पानी सड़क पर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतम नगर कॉलोनी के निवासी पिछले 10 महीनों से दुर्गंध और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं। कॉलोनी में जगह-जगह गड्ढे खोदकर सीवर टैंक बनाए गए हैं जिन्हें मिट्टी से पाट दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप पूरे इलाके में सीवर जाम होने की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री सीएम ग्रिड योजना के तहत कॉलोनी के कायाकल्प के लिए प्रयास शुरू किए गए थे। इसमें सड़क चौड़ीकरण, गैस पाइपलाइन और सीवर लाइन को आधुनिक तरीके से स्थापित करने की योजना बनाई गई थी। 10 महीने बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरे पड़े हैं।
नगर निगम के अधिकारी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जगह-जगह गड्ढे खोदकर बनाए गए सीवर टैंक के कनेक्शन मुख्य सीवर लाइन से जोड़े नहीं गए हैं। कार्यदायी संस्था गैस पाइपलाइन और पानी सप्लाई का काम भी पूरा नहीं कर पाई है। जगह-जगह खोदाई के कारण मिट्टी फैली है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के बाद यह समस्या और भी विकट हो जाती है। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे कार्यों के कारण उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन



ईडब्यूएस कॉलोनी और गोकुल आवास में सबसे ज्यादा दिक्कत
ईडब्यूएस एलआईजी कॉलोनी और व गोकुल आवास के पास ड्रेनेज पाइप डालने के लिए 40 वर्ष पुरानी सीवर लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। नई सीवर लाइन का काम शुरू भी नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों के घरों में सीवर का पानी भर जाता है।
विज्ञापन


प्रीतम नगर में समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। -शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें