जरा सी बारिश के बाद मुंडेरा मंडीपरिसर में कीचड़ और गंदगी सेलोगों को खासी दिक्कत कासाम
- फोटो : shiv tripathi
तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की हकीकत सामने ला दी है। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास, मालवीय रोड, सिविल लाइंस, बैरहना, कल्याणी देवी, राजापुर, म्योर रोड, गोविंदपुर, सलोरी, मुंडेरा मंडी और प्रीतम नगर समेत शहर के कई इलाकों में सड़कें घंटों पानी में डूबी रहीं। वहीं, शहर के अधिकांश रेलवे अंडरपास और दारागंज सहित कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित रहा।
मोहल्लों में जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैलने से पैदल चलना मुश्किल हो गया, जबकि दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने से बाल-बाल बचे।