फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कौशाम्बी डीएसओ कार्यालय के आपूर्ति लिपिक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
नवाबगंज के पास सड़क हादसे में आपूर्ति लिपिक ध्रुव सिंह पटेल की मौत
विज्ञापन
कौशाम्बी जिलापूर्ति (डीएसओ) कार्यालय में तैनात आपूर्ति लिपिक ध्रुव कुमार पटेल (43) की नवाबगंज बाईपास के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के वक्त वह कार्यालय से बाइक से घर लौट रहे रहे थे। नवाबगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के माहरौड़ा सिकंदपुर बाराडीह नैनवा का पूरा निवासी ध्रुव कुमार कौशाम्बी में डीएसओ कार्यालय में तैनात थे। शनिवार शाम वह कार्यालय से छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। नवाबगंज बाईपास के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह बीच सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।
उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर अपने परिजनों को दी। उनके सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने ध्रुव कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चाचा राजित राम पटेल ने बताया कि ध्रुव चार भाईयों में सबसे बड़े थे। कुछ माह पहले उनके भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ध्रुव के एक बेटा और एक बेटी है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

नवाबगंज के पास सड़क हादसे में आपूर्ति लिपिक ध्रुव सिंह पटेल की मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें