फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बरातियों की तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, चार घायल

Sun, 03 May 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के सराय मदन के वारी रजबहा नहर में पलटी कार क्षतिग्रस्त पड़ी।
विज्ञापन
बहरिया थाना क्षेत्र के सरायमदन गांव में शुक्रवार रात बरातियों की कार अनियंत्रित होकर वारी रजबहा नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कार सवार लोग बहरिया थाना क्षेत्र के कलुआपुर गांव में एक बरात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे सरायमदन गांव पहुंचे कि उनकी कार नहर में गिर गई। इस दौरान घायलों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकारा। इसके बाद सभी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें