फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेले में दर्ज मुकदमों की विवेचना के लिए बनेगा स्पेशल सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में दर्ज मुकदमों की विवेचना के लिए दारागंज, झूंसी, कीडगंज, शिवकुटी व नैनी थाने में स्पेशल सेल बनाया जाएगा। इनमें थानों में तैनात दरोगाओं को शामिल किया जाएगा। यह मुकदमों में आगे की कार्रवाई करेंगे। जल्द ही सेल के गठन के संंबंध में कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

महाकुंभ में हुई आपराधिक घटनाओं की इस बार मेला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई। 31 दिसंबर से लेकर छह मार्च तक 484 केस दर्ज किए गए। यह मुकदमे दारागंज, झूंसी, कीडगंज, शिवकुटी व नैनी थाने से संंबंधित हैं। इन सभी मुकदमों को संबंधित थानों में ट्रांसफर कर दिया गया है।
इनमें से एक को छोड़कर 483 मुकदमों की विवेचना लंबित है। मेले से ट्रांसफर होकर आए मुकदमों की विवेचना के लिए कमिश्नरेट पुलिस की ओर से विशेष सेल बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया, सभी संबंधित थानों में विशेष सेल बनाने का निर्णय लिया गया है। इनमें पांच-पांच दरोगाओं को तैनात किए जाने की योजना बनाई गई है। जल्द ही गठन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



मेले में दर्ज हुए चर्चित मामले
- छह जनवरी को फर्जी नायब तहसीलदार बनकर अधिकारियों पर दबाव बनाने के आरोप में रायबरेली निवासी वेदपाल यादव के खिलाफ एफआईआर।
- 13 जनवरी को सेवा शर्तों का उल्लंघन कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में हेलिकॉप्टर कंपनी के सीईओ समेत तीन पर केस।
- 31 जनवरी को जीटी झूंसी थाना क्षेत्र में सैंपल लेने गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पटेल पर हमला।
- महाकुंभ को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने पर 100 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर।
- झूंसी में अवैध टेंट सिटी संचालन पर सात पर एफआईआर।
- स्नान घाटों पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दर्ज तीन केस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें