फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नौकरी के नाम पर छात्रा से 53,000 ठगे, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र में नौकरी के नाम पर छात्रा प्रियंका मिश्रा से 53,000 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने मनोज मालवीया और विशाल केसरवानी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के लीलापुर थाने के रघवापुर गांव निवासी प्रियंका ने बताया कि वह यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। वर्ष 2022 में टैगोर टाउन स्थित कैडेट प्वाइंट कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात गंगा विहार काॅलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मनोज मालवीया और विशाल केसरवानी से हुई। आरोप है कि मनोज ने नौकरी दिलाने का वादा करते हुए कहा, हमारा मित्र विशाल पैसे लेकर संविदा पर नौकरी लगवाता है।उनसे कहकर तुम्हारी नौकरी एजी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर लगवा दूंगा। पीड़िता मनोज के बहकावे में आकर बायोडाटा दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने कहा, 1.20 लाख रुपये का प्रबंध कर लो, सिक्योरिटी के रूप में देना होगा।रिश्तेदारों से कर्ज लेकर 13 दिसंबर 2022 को 1.20 लाख रुपये दे दिए।एक महीने बाद ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिलने पर प्रियंका ने पूछताछ की तो दोनों हीला-हवाली करने लगे। कई बार कहने पर विशाल 67,000 रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें