बरौत के भेलसी बहोरनपुर गांव में आग लगने के बाद जला हुआ छप्पर और बिखरा गृहस्थी का सामान।
हंडिया थाना क्षेत्र के भेलसी बहोरनपुर गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में सात से अधिक परिवारों के छप्पर और लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पशुओं को बचाने के प्रयास में नारायणधर और ननखूराम नामक दो ग्रामीण झुलस गए। दोपहर करीब ढाई बजे एक छप्पर में आग लगी जो तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई।
दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों को करीब दस लाख रुपये का कुल नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।