फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 2.42 करोड़ की लागत से 100 छात्राओं के लिए बनेगा आवासीय छात्रावास

Sat, 06 Jun 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आवासीय छात्रावास का भूमि पूजन करते सांसद व विधायक। - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में नवीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। करीब 2.42 करोड़ की लागत से बनने वाला यह छात्रावास 100 छात्राओं के लिए शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का नया केंद्र बनेगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी, जिनकी बेटियां संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाती हैं।
विशिष्ट अतिथि एवं फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। सरकार की मंशा है कि हर बेटी को सुरक्षित वातावरण में बेहतर शिक्षा मिले। छात्रावास के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को नई संभावनाएं और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

भवन में 25 कमरे बनाए जाएंगे, जहां छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन एवं शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जनपद में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें से 11 विद्यालयों में छात्रावास निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष विद्यालयों में भी वर्ष 2027 तक निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत फूलपुर के चेयरमैन अमरनाथ यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह छात्रावास क्षेत्र की बेटियों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है और इससे गरीब व वंचित परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। मौके पर भाजपा नेता दिलीप यादव, आलोक गुप्ता, प्रधानाचार्य ज्योति सिंह, बीईओ प्रदीप कुमार सिंह, मन्नू सिंह, इसरार अहमद, प्रमोद पांडेय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक शिक्षिकाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें