फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : अब वह मुझसे बात नहीं करती, सुसाइड नोट लिखकर प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या

Fri, 05 Jun 2026 07:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शिवकुटी के गोविंदपुर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र शुभम वर्मा (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अब मुझसे बात नहीं करती, किसी और को पसंद करने लगी है।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी के गोविंदपुर इलाके में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र शुभम वर्मा (24) ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह अब मुझसे बात नहीं करती, किसी और को पसंद करने लगी है। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मूलरूप से बस्ती जिले के रहने वाला शुभम वर्मा (24) गोविंदपुर स्थित भुलाई का पुरवा में पिछले करीब एक वर्ष से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह डिप्लोमा करने के बाद वह जूनियर इंजीनियर (जेई) परीक्षा की तैयारी करता था। बृहस्पतिवार को वह अपने कमरे से बाहर निकला तो उसका एक दोस्त पहुंचा। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद किसी से अंदर से जवाब नहीं

दिया। इसके बाद शाम करीब 5:30 बजे डायल-112 पर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो शुभम का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जांच के दौरान पुलिस को शुभम के पलंग पर रखा एक पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें उन्होंने एक महिला मित्र से प्रेम संबंध होने का जिक्र किया है। साथ ही लिखा है कि महिला मित्र अब उनसे बात नहीं करती और किसी अन्य युवक को पसंद करने लगी है।

विज्ञापन


नोट में इस बात को लेकर अपनी पीड़ा और मानसिक परेशानी भी व्यक्त की गई है। परिजनों के अनुसार, शुभम दो भाइयों में छोटा था। उनके पिता मानिक राम वर्मा किसान हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें एक महिला मित्र के दूर हो जाने से आत्महत्या करने की वजह सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें