फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग चश्मा कारोबारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Sat, 13 Apr 2019 11:20 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शहर के जाने-माने चश्मा कारोबारी नवीन भार्गव एवं उनकी पत्नी शोभा की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार शाम वह दोनों बैरहना स्थित मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे तभी बांगड़ धर्मशाला के पास पीछे से आए ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, ट्रक को लोगों ने मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


बाई का बाग के पायल सिनेमा घर के पास नवीन भार्गव (60 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका परिवार शहर का प्रतिष्ठित व्यवसायी घराना है। परिवार के लोगों प्रिटिंग समेत अन्य व्यवसायों से जुड़े हुए हैं। नवीन भार्गव परिवार चश्मे का कारोबार करता है। उनकी शहर में नाथ चश्मे वाले के नाम से जानसेनगंज, सिविल लाइंस, कटरा, नैनी समेत कई जगहों पर दुकानें हैं। नैनी स्थित दुकान को नवीन भार्गव चलाते हैं। उनके परिवारिक मित्रों के मुताबिक शनिवार शाम को नवीन नैनी की दुकान से जल्दी वापस आ गए थे। कुछ देर घर में रूकने के बाद पत्नी शोभा के साथ  नए पुल स्थित भैरों बाबा के मंदिर दर्शन करने निकल गए। दर्शन करने के बाद करीब सवा आठ बजे वह बैरहना होते हुए घर लौट रहे थे, जैसे ही वह बांगड़ धर्मशाला के करीब पहुंचे पीछे झूंसी से नैनी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भार्गव दम्पत्ति सड़क पर गिर गए। पीछे बैठी शोभा के ट्रक की चपेट में आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नवीन को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। करीब दो घंटे बाद क्षतिग्रस्त स्कूटी से भार्गव परिवार से परिचित एक व्यक्ति ने शिनाख्त की। इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव के मुताबिक ट्रक को पकड़ लिया गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें