फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलैंड हाल से एक अवैध कब्जेदार को बाहर करने में लग गए पांच घंटे

Tue, 23 May 2017 01:54 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों को खाली कराने का अभियान तेज हो गया है। विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत सोमवार को हालैंड हाल एवं एसडी जैन छात्रावासों को खाली करवाया गया। हॉलैंड हाल छात्रावास में एक अवैध कब्जेदार को बाहर निकालने में पांच घंटे लग गए। अवैध कब्जेदार के समर्थकों ने विरोध करते हुए परिसर में तीन बम फोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश की। हालांकि, भारी पुलिस बल के आगे सब नाकाम रहे। छात्रावास में पहले से जमे कुछ बाहरी लोगों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि, अभियान के पहले ही हालैंड हाल छात्रावास के 142 कमरों में से 130 कमरे खाली करा लिए गए थे। शेष बचे 12 कमरों में सोमवार को ताला बंद करके छात्र गायब मिले। इनका ताला तोड़कर सामान बाहर करके कमरों को इविवि ने कब्जे में लिया। प्रॉक्टर प्रो.राम सेवक दुबे ने बताया कि अपने को छात्रावास ट्रस्ट प्रशासन का लीगल एडवाइजर बताने वाला एक अवैध कब्जेदार किसी भी हाल में कमरा खाली करने को तैयार नहीं था। उसके समर्थकों ने पुलिस एवं जिला प्रशासन को लगभग पांच घंटे छकाया और अभद्र व्यवहार किया। ट्रस्ट प्रशासन की ओर से डॉ. एम. मैसी एवं जिला प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी पुनीत शुक्ला ने पहुंचकर अवैध कब्जेदार के हर दावे को खारिज करते हुए उसका सामान बाहर कर दिया। वहीं एसडी जैन छात्रावास के 37 कमरों में सभी पहले से ही खाली मिले। विवि प्रशासन की ओर से छात्रावास में ताला बंद करके उसे कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें