फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग के बिना निकली बारात, मुकदमा

Fri, 30 Apr 2021 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • दूल्हे के भाई समेत सात बाराती नामजद, खुल्दाबाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन न करना कानपुर से बारात लेकर आए लोगों पर भारी पड़ा। पुलिस ने दूल्हे के भाई समेत सात बारातियों के खिलाप धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। फिर नोटिस तामीला कराकर सभी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


कानपुर के रहने वाले शिवबाबू केशरवानी के छोटे भाई की शादी बृहस्पतिवार को लूकरगंज स्थित बनर्जी तिराहे के पास स्थित गेस्ट हाउस से थी। शाम को बाराती डीजे की धुन पर झूमते नाचते निकले और इसी दौरान किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

मामले की जानकारी पर खुल्दाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि बाराती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे, ऐसे में दूल्हे के बड़े भाई समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। बाद में सभी को नोटिस तामीला कर चेतावनी देकर छोड़ा गया कि कोविड से बचाव संबंधी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही शादी आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें