फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली का तार टूटकर खेत में गिरा, गेहूं की खड़ी फसल राख

Tue, 14 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
खाई गांव में बिजली तार की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली पर लदे गेहूं गट्ठर में लगी आग - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुर गांव में सोमवार दोपहर बिजली का हाईवोल्टेज तार टूटकर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गया। इससे गांव निवासी राम बाबू एवं ब्रिज लाल मास्टर की करीब 10 बिस्वा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड एवं थाना अध्यक्ष उतरांव विनय कुमार सिंह टीम के साथ पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इधर, करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे गेहूं के गट्ठर में बिजली का तार टकराने से आग लग गई। गांव निवासी शिवकुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा गेहूं मड़ाई करने के लिए गेहूं का गट्ठर लादकर खलिहान ले जा रहे थे। तभी ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली का तार गट्ठर में टकरा गया। इससे गट्ठर राख हो गई।
शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली
तिलईबाजर। बेमौसम की बारिश से किसान अभी उबरे भी नहीं थे कि शाॅर्ट सर्किट से गेहूं की फसल राख हो गई।
ग्राम करकटेपुर निवासी रमेश कुमार, सुरेश कुमार, राम सिंह, मुकेश कुमार और सोना देवी आदि की मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चमरूपुर में लगभग छह बीघा खेत है। जिसमें गेहूं की फसलें तैयार थी। सोमवार को दोपहर में खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार में शाॅर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल राख हो गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें