फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मां ने गुटका खाने से रोका तो नौवीं का छात्र स्कूल में ही सो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा में गुटका खाने से मां ने रोका तो कोचिंग के लिए घर से निकला नवीं का छात्र लापता हो गया। हर संभव स्थान पर की गई खोजबीन के बाद परिजनों ने मेजा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मेजा पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह लापता छात्र को खोज निकाला। वह अपने स्कूल में रात भर सोया था।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के अमिलिया कला के राजेश कुमार का बेटा एस कुमार उर्फ गोलू (14) उरुवा के शकुंतला हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नवीं का छात्र है। बुधवार को एस कुमार की मां ने उसे गुटका खाने से रोका तो उसे काफी नागवार गुजरा। फिर वह कोचिंग के लिए घर से निकला तो शाम को घर लौटा ही नहीं।
वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। परिजनों ने हर संभव स्थान पर खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू की। रात भर उसकी तलाश पुलिस करती रही। फिर इंस्पेक्टर उसके स्कूल पहुंचे तो वह स्कूल के कमरे में सोता मिला गया। लापता छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के साथ पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें