फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग

Tue, 03 Feb 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिवकी रेलवे स्टेशन से यात्री लेने जा रही एक कार में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जल उठा। हालांकि समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के थाना कोइरौना क्षेत्र स्थित छेछुआ गांव निवासी अभिमन्यु सिंह सोमवार सुबह करीब पांच बजे कार से छिवकी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। डेंगुरपुर धनतुलसी पीपा पुल पार कर महेवा कला गांव के पास पहुंचे ही थे कि शॉर्ट सर्किट के चलते इंजन से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। आग की लपटें तेज होने पर आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह स्थिति काबू में लाई गई, लेकिन तब तक कार का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें