फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गोवंश को पीटकर मारने में पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित

Tue, 03 Feb 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसहारा गोवंश को आधा दर्जन लोगों द्वारा घेर कर पीटने और घसीटने से मौत के मामले में गोवंश के पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सराय केशव उर्फ बागी निवासी प्रवीण कुमार मिश्र के मुताबिक 24 जनवरी की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से बेसहारा गोवंश को पीटा और उसे बांधकर घसीटा इससे गोवंश की मौत हो गई। मौत के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी मऊआइमा डॉ. उदय प्रताप पटेल ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है। उन्होंने बताया कि वीडियोग्राफी के साथ गोवंश का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें