फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एमपीआईसी बामपुर के छात्रों ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर के मैदान में आयोजित दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हुआ।दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के जोश, संघर्ष और खेल भावना ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के 13 इंटर कॉलेज के छात्र और शिक्षक शामिल रहे।प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग में एमपीआई कॉलेज बामपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीराम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा के छात्रों को उपविजेता घोषित किया गया। सब-जूनियर वर्ग में सिरसा के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं लक्ष्मीनारायण इंटर कॉलेज मेजा के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब एमपीआईसी बामपुर के छात्रों के नाम रहा, जिसने कुल 153 अंक अर्जित किए। श्रीराम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा ने 89 अंक के साथ उपविजेता का स्थान पाया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अंजली तिवारी और सुभाष सोनकर (एमपीआईसी बामपुर) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए, जबकि पिंकी यादव (सिरसा) ने बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों और निर्णायकों का आभार जताया तथा विजेता टीमों को आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक एमपीआईसी बामपुर ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास का प्रतीक है। का संचालन संयुक्त रूप से राजेश कुमार, लाल बहादुर यादव, पूनम मालवीय और दिनेश चंद्र ने किया। प्रतियोगिता में विरेश चंद्रा, अनंत प्रताप भूर्तिया, दीपक पांडेय, जनार्दन प्रसाद पांडेय, डॉ. बृज विलास यादव, शिव प्रकाश पाठक समेत कई शिक्षकों की उपस्थिति रही। खेल प्रतियोगिता में गंगाधर यादव (क्रीड़ाध्यक्ष), अश्वनी कुमार, महेश सिंह, रमेश सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, विराग मिश्रा, सूर्य प्रसून द्विवेदी, संतोष कुमार राम, कमलेश कुमार, दया शंकर, जीशान खान, राम रूप, सत्येंद्र मिश्रा, पंकज जायसवाल और सुरेश मिश्रा की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें