फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों का झगड़ा शांत कराकर मायके जा रही अधेड़ महिला की सड़क हादसे में मौत

Fri, 16 Jun 2023 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा सुजौना गांव निवासी मु़कुंद लाल पुत्र भाई लाल के चार बेटे है। दो बेटों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को उसकी पत्नी ननकी देवी 47 शुक्रवार को दोनों बेटों के बीच हो रहे झगड़े का शांत कराने के बाद देर शाम पति, पुत्र बलराम 22 वर्ष और पोता रूद्र सात वर्ष के साथ एक ही बाइक से अपने मायके एकौनी कौंधियारा जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जसरा मंडी समिति के पास शुक्रवार शाम रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बेटों का झगड़ा शांत कराकर अपने मायके जा रही थी। बाइक सवार अन्य गंभीर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घूरपुर थाना क्षेत्र के जसरा सुजौना गांव निवासी मु़कुंद लाल पुत्र भाई लाल के चार बेटे है। दो बेटों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को उसकी पत्नी ननकी देवी 47 शुक्रवार को दोनों बेटों के बीच हो रहे झगड़े का शांत कराने के बाद देर शाम पति, पुत्र बलराम 22 वर्ष और पोता रूद्र सात वर्ष के साथ एक ही बाइक से अपने मायके एकौनी कौंधियारा जा रही थी।

विज्ञापन

जसरा मंडी समिति के सामने पहुंचने पर गौहनिया से जसरा की ओर आ रही रोडवेज बस ने बाइक पर सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार सभी लोग दूर छिटक कर गिर गए तथा चोट लगने से चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ननकी देवी को मृत घोषित कर दिया। मुकुंद लाल, बलराम और रूद्र की गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूप रानी के लिए रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष घूरपुर गिरीश कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घायलों को चिकित्सा के लिए स्वरूपरानी भेजा गया है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस की तलाश करके उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें