फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भटौती सपहा चेकडैम में डूबने से अधेड़ की गई जान

Wed, 28 Jan 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
भटौती सपहा चेकडैम में डूबने से मंगलवार को एक अधेड़ की जान चली गई। वह पहाड़ से लकड़ी काटकर घर लौट रहा था कि चेकडैम को पार करने के दौरान उसका पैर फिसल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के भटौती (शांति नगर) के रामकृपाल निषाद (50) मंगलवार दोपहर में लकड़ी काटने भटौती पहाड़ पर गए थे। वहां से वह लकड़ी लेकर पैदल ही घर आ रहे थे कि भटौती सपहा चेकडैम को पार करने के दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वह चेकडैम में डूग गए।
इस दौरान चरवाहों ने इसकी सूचना ग्रामीण के परिजनों को दी। काफी प्रयास के बाद रामकृपाल को चेकडैम से बाहर निकादा गया, लेकिन उनकी सांसें धम चुकी थी। उधर, निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार निषाद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए तहसील प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें