फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मेजा के जंगल में लगी भीषण आग, नवोदय विद्यालय भी चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जंगल में शनिवार दोपहर में आग लग गई। देखते-देखते जंगल में आठ-दस किलोमीटर का क्षेत्रफल आग की चपेट में आ गया। उधर, जवाहर नवोदय विद्यालय के अंदर भी आग प्रवेश कर गई। आननफानन स्कूली बच्चों और वाहनों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने में वन कर्मियों के साथ फायर ब्रिगेड कर्मी और सीआईएसएफ के जवान लगे रहे। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा के दक्षिणी क्षोर में जंगल है। शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक जंगल में आग लग गई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके मिश्रा ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, मेजा के एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव सहित सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजे तक पूरी तरह से आग पर काबू पा लिया गया। जंगल में किसी ने सिगरेट पीकर फेंक दिया था जिस वजह से आग लगी थी। विद्यालय के प्राचार्य पीके मिश्र ने बताया कि आग स्कूल परिसर तक आ गई लेकिन किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें