फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हथिगहां में पथराव करने के मामले में दोनों पक्षों दर्ज कराई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हथिगहां में पांच अप्रैल की रात सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ऊषा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मदपुर के दो दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर दी। ऊषा देवी पत्नी काली शंकर गुप्ता निवासी हथिगहां ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि पांच अप्रैल की रात करीब 11 बजे घर के सामने थार गाड़ी पर सवार कुछ लोग शराब पी रहे थे।
पीड़िता के बेटे ने शराब पीने से मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की और हथिगहां-रामपुर रोड स्थित संतु गुप्ता के ट्रैक्टर व हरिश्चंद्र की बाइक में आग लगा दी। पीड़िता की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घटना में पीड़िता व उनके पति काली शंकर समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात कंचन सिंह यादव उर्फ मुन्ना, कुंदन उर्फ बड़का, नितिन यादव उर्फ टिंकू, नितिश यादव उर्फ मार्को, प्रदुम यादव, राजू यादव,उत्सव यादव समेत 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जबकि घटना के बाद प्रथम पक्ष के कंचन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने काली शंकर, अभय गुप्ता, विभव,गोलू, चंदन और राम मूरत निवासी हथिगहां पर पहले प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने काली शंकर को गिरफ्तार भी किया है। कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें