फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विवाहिता ने ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई

Fri, 19 Jun 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के वाजिदपुर छीतेमऊ गांव निवासी राबिया बानो ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसकी शादी दो वर्ष पहले प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र स्थित ग्राम डीठन का पूरा निवासी नियाजशाह से हुई थी।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद और अन्य दहेज की मांग करने लगे। दहेज के लिए मना करने पर पीड़िता को प्रताड़ित किया जाने लगा। एक वर्ष पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया, तब से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि कई बार सुलह की कोशिश की गई लेकिन ससुरालवालों ने विदाई कराने से इन्कार कर दिया। राबिया ने बृहस्पतिवार को मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पति नियाजशाह, सास सकीना बानो, ससुर भुल्लन, जेठ हुसैन, देवर नन्चू और ननद शब्बो व रेहाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें