फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चुनावी आहट के बीच एनसीआर को बड़ी सौगात, मिलेंगे आठ अमृत भारत स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जिंद से 17 जुलाई को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के आठ अमृत भारत स्टेशनों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं। रेलवे महकमा इसकी तैयारी में जुटा है। स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है। कयास है कि इस समारोह के दौरान पीएम यूपी और रेल बुनियादी ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रेल प्रशासन तैयारियों में जुटा है। उद्घाटन समारोह में संबंधित स्टेशन पर स्थानीय सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। वहीं, जिन आठ स्टेशनों का उद्घाटन होना है, उसमें तीन स्टेशन प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आते हैं। इनके नाम विंध्याचल, फतेहपुर व पनकी धाम हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा मंडल का डींग और झांसी मंडल के भिंड, हरपालपुर, टीकमगढ़ एवं महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन का भी पीएम मोदी की ओर से वर्चुअल उद्घाटन किया जाना है।
इन स्टेशनों पर न केवल स्थानीय यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी। इन स्टेशनों पर आधुनिक वेटिंग लाउंज, बेहतर पार्किंग, वाई-फाई और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं।
करछना समेत नौ स्टेशनों का पिछले वर्ष मिला था तोहफा
- पिछले वर्ष 22 मई को पीएम मोदी ने एनसीआर के करछना, गोविंदपुरी, ईदगाह समेत नौ प्रमुख स्टेशनों का उद्घाटन किया था। अब आठ नए स्टेशनों को भी आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा एक-दो दिन में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें