अल्लापुर में नागरिक के घर पेयजल पाइप लाइन से सांप निकालने के बाद पहुंचे पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह।
- फोटो : prayagraj
जल संस्थान की ओर से शहर में सप्लाई किए जाने वाले पानी से घरों में पेयजल की गुणवक्ता में सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन घरों में दूषित पानी केसाथ ही कीड़े आने की शिकायतें दूर नहीं हो रही हैं।
अल्लापुर केशिवपुरी रोड स्थित मकान में ऐसा ही मामला सामने आया। कॉलोनी निवासी आरपी वर्मा केघर सप्लाई के पानी में सांप निकल आया। इसके बाद परिवार केलोगों ने सांप को बोतल में बंद कर जल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच कर लोगों ने इसकी शिकायत की।
मंगलवार सुबह शहर के अल्लापुर में रहने वाले आरपी वर्मा के पुत्र रवि प्रकाश जब बाथरूम में स्नान कर रहे थे। तभी अचानक नल के नीचे रखें बाल्टी में सांप तैरता दिखा। सांप की लंबाई ढेड़ फुट थी। बाल्टी में सांप का वीडियो बनाकर जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी भेंजा गया। शहर में पेयजल सप्लाई से अब संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
पाइप लाइन में जगह-जगह लीकेज हैं, तो नालियों से होकर भी कई जगह से पाइप लाइन गुजरी है। संक्रामक बीमारियां तो ठीक है, अब पानी उगले वाले नल से पानी के साथ सांप निकल रहा है। पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने महाप्रबंधक से मांग की अल्लापुर सहित शहर के सभी ओवर हेड टैंक की पूरी तरह से सफाई कराने और दवा डालकर पीने योग्य पानी की सप्लाई कराई जाए।
दूषित पानी की आपूर्ती के साथ सांप आने से लोगों में खौफ
घरों में दूषित पानी की समस्या तो नहीं हल हो सकी लेकिन नल से सांप निकलने के बाद लोगों ने सांप को एक बोतल में भरकर जल संस्थान पहुंचे। महाप्रंबधक केसामने लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि जल संस्थान से आने वाले पानी को बिना फिल्टर किए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। दूसरी ओर टोंटी से सांप किलने लगे तो लोगों के लिए यह किसी खौफ से कम नहीं है।