फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हार्ट फेल्योर’ बीमारी नहीं, सिर्फ विकार

विज्ञापन
A healthy lifestyle will keep the heart healthy - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन

चिकित्सकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में रविवार को डॉक्टर-मरीज के बीच परस्पर संबंध, मरीज प्रबंधन व अस्पतालों में चिकित्सकों पर आए दिन हमले व दुर्व्यवहार के मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। चार सत्रों में चली इस परिचर्चा में हृदय रोग से संबंधित कारण व निवारण पर फोकस किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान लखनऊ के संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान(एसजीपीजीआई) के हृदय रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो नकुल सिन्हा ने कहा कि हार्ट फेल्योर कोई रोग नहीं, बल्कि एक विकार है। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि स्वस्थ व संतुलित जीवन शैली अपनाकर दिल की बीमारी से बचा जा सकता है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पुरा छात्रसंघ की ओर से यह कार्यक्रम किया गया था।

प्रो सिन्हा ने बताया कि कई तरह के कारण मिलकर हृदय की धड़कनों को रोक देते हैं। दूसरी बीमारियां जैसे शुगर. किडनी का खराब होना या लिवर डिजीज के कारण भी हार्ट फेल्योर की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


लाइफ स्टाइल में बदलाव के साथ ही खानपान में संतुलन बनाकर इस विकार से आसानी से बचा जा सकता है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य प्रो आरती लाल चंदानी ने हृदय के वाल्व की बीमारी के बारे में विस्तार से बताया। रियूमैटिक हार्ट डिजीज के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ऐसी बीमारी होने पर जिंदगी भर इंजेक्शन के सहारे चलना पड़ता है, लेकिन अब ऐसी दवा आ गई है कि आसानी से उपचार किया जा सकता है। आईआईएम अहमदाबाद की प्रो आशा कौल का कहना था कि दुनिया के किसी भी कोने में रहकर सोशल मीडिया के जरिए आसानी से अपने चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है।

आईआईएम के ही डॉ राजेश चंदवानी ने चिकित्सक और मरीज के परस्पर संबंधों के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट मनीष मेहरोत्रा ने चिकित्सा क्षेत्र में कानूनी सहायता को बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजन सचिव डॉ पीयूष सक्सेना ने धन्यवाद जतायाष एल्युमिनाई वेलफोयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. अनिल कुमार सरोज, अध्यक्ष डॉ आलोक मिश्रा ने व्यवस्था संभाली। इस मौके पर शांति चौधरी, डॉ कमल सिंह, डॉ सुरेश मौर्या, डॉ सुभाष चंद्रा, डॉ केजे सिंह समेत तमाम चिकित्सक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें