फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशालय में फंसी चयनितों की काउंसलिंग

विज्ञापन
UPHESC Assistant Professor counseling - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर होनी है भर्ती
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, जल्द ही नियुक्ति देने का आश्वासन
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग कई विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर चुका है लेकिन, उच्च शिक्षा निदेशालय में चयनितों की काउंसलिंग और नियुक्ति फंसी हुई है। चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को निदेशालय में प्रदर्शन किया और उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। निदेशक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन संख्या 47 के तहत कुल 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है। अब तक 28 विषयों का इंटरव्यू पूरा हो चुका है और उनका अंतिम चयन परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। तीन विषयों का इंटरव्यू नौ नवंबर तक पूरा हो जाएगा और उनका रिजल्ट भी आ जाएगा। इसके बाद चार विषयों के इंटरव्यू बाकी रह जाएंगे। आयोग ने अब तक जिन विषयों के रिजल्ट घोषित किए गए हैं, उनमें चयनित अभ्यर्थी आयोग से लगातार मांग कर रहे थे कि उनकी फाइल उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजी जाए, क्योंकि चयनितों की काउंसलिंग और नियुक्ति के लिए कॉलेज आवंटन की प्रक्रिया निदेशालय स्तर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की मांग के मद्देनजर आयोग की ओर से कई विषयों में चयनितों से संबंधित फाइल उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है और अब आगे की कार्रवाई निदेशालय को करनी है। फाइलें निदेशालय पहुंचते ही चयनित अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराने की मांग शुरू कर दी है। सोमवार को अभ्यर्थियों ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा को इस बाबत ज्ञापन भी सौंपा। अभ्यर्थियों ने कहा कि चयनितों की फाइलें निदेशालय भेजी जा चुकी हैं, इसके बाद भी अभ्यर्थी बेरोजगारों की तरह भटक रहे हैं। निदेशक ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही काउंसलिंग की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें