पत्रकार वार्ता में जानकारी देते सांसद सनातन पांडेय। अमर उजाला
- फोटो : shiv tripathi
समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया) की जयंती पर पांच अगस्त को लखनऊ में समाजवादियों का महाकुंभ जुटेगा। जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले जयंती समारोह में प्रबुद्ध वर्ग शामिल होगा। शनिवार को प्रयागराज पहुंचे बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया।
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में उन्होंने कहा कि जयंती लोकतंत्र व संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और आपसी सद्भाव लाने के संकल्प के साथ मनाई जाएगी।विविध संस्कृति वाले भारत का विकास केवल समाजवादी विचारधारा से ही संभव है।
इसके पहले सांसद ने जिले से आए प्रबुद्ध समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता और आशुतोष तिवारी के संचालन में हुई बैठक को एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, दान बहादुर, देवी लाल, पप्पूलाल निषाद, चंद्रशेखर तिवारी, मनोज पांडेय, हिमांशु त्रिपाठी, डाॅ. पूजा मिश्रा और नितेश तिवारी मौजूद रहे।