फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मधुमक्खियों के हमले से बकरी पालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में मऊआइमा के ग्राम गढ़चमपा निवासी राम दुलार पाल (58) की मौत हो गई। वह बकरी पालन करते थे। सोमवार को वह बाग में कुछ काम से गए थे। वहां गूलर की डाल काट दी। उसमें मधुमक्खियों ने छत्ता लगा रखा था। डाल के साथ छत्ता भी नीचे गिर पडा।
विज्ञापन

इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंते तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। गांव वालों ने कंडी सुलगाकर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि राम दुलार की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी सुशीला देवी, पुत्री ममता पाल, पायल व छोटा पुत्र सुरेंद्र कुमार का रो रो कर बुरा हाल है। एक पुत्र शेर सिंह मुंबई में रहता है। परिजनों ने फाफामऊ में शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों के दंश से मौत की क्षेत्र में यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें