करेली में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची से मोहल्ले के ही एक युवक ने अश्लील हरकत की। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार देापहर वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी मोहल्ले में ही रहने वाला सलमान बहलाफुसलाकर उसे कछार की ओर ले गया और अश्लील हरकत की। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे पकड़कर जमकर पीट दिया। इसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया और आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है लेकिन कई सालों से करेली में रह रहा है। इससे पहले वह कुछ दिनों तक कसारी मसारी में भी रहा। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।