फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने बचाया

Mon, 23 Jun 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी। नए यमुना पुल से रविवार दोपहर एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया तो पुल के नीचे मौजूद गोताखोरों ने उसे नदी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी चाका ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घूरपुर थाना क्षेत्र के कंजासा गांव निवासी सलोनी निषाद (20) पुत्री गुलशन निषाद किसी बात को लेकर घर वालों से नाराज थी। इसी को लेकर रविवार को वह बिना किसी को बताए घर से निकली और नए यमुना पुल पर पहुंच गई। यहां पर कुछ देर टहलने के बाद उसने रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया तो नीचे पुल के पास मौजूद गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाल कर किनारे ले आए। सूचना पर नैनी पुलिस पहुंची और उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले जाया गया। साथ ही उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। वहीं सलोनी को यहां से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें