फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छठ के घाट पर बदली पीढ़ी, बहुओं ने संभाली सास की विरासत

विज्ञापन
दीपिका साहू, व्रती
विज्ञापन
घर के आंगन में गूंजते छठ के गीत, पूजा की तैयारियां, मां और सास पूरे नियम-निष्ठा से व्रत करते देखती आईं महिलाओं ने इस बार छठ की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। पहली बार व्रत रखने वारी इन महिलाओं ने इस बार पूजा की तैयारियों के साथ खुद व्रत की जिम्मेदारी संभाली है। किसी को मां ने यह परंपरा सौंपी तो किसी को सास ने व्रत रखने के लिए जिम्मेदारी दी। व्रतियों के मन में पहला व्रत रखने के उत्साह के साथ छठी मैया से जुड़ी अपनी-अपनी मनोकामनाएं भी हैं।
विज्ञापन

मेरी मां हर साल छठ का व्रत रखती थीं। बचपन से उन्हें पूजा करते देखती आई हूं। अब मम्मी ने यह जिम्मेदारी मुझे सौंप दी है। मेरी शादी को तीन साल हो गए हैं। इस बार पहली बार व्रत रखा है। बच्चे की मनोकामना के साथ छठी मैया की पूजा कर रही हूं।- माधुरी देवी, व्रती
मेरी शादी को तीन साल हो गए हैं। इस बार सासू मां ने मुझे छठ का व्रत रखने की जिम्मेदारी दी है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और बच्चे की प्राप्ति हो, इसी कामना के साथ पहली बार व्रत रखी हूं। -पूनम साहू, व्रती
विज्ञापन

मेरी एक बेटी है। इस बार सासू मां ने मुझे छठ व्रत रखने की जिम्मेदारी दी है। पहली बार बेटे की मनोकामना के साथ छठी मैया का व्रत रखी हूं। व्रत रखने पर एक सकारात्मक उर्जा का एहसास हुआ। - दीपिका साहू, व्रती
मेरी शादी 2018 में हुई थी। मेरी एक बेटी है। अब तक घर में छठ पूजा होते देखती थी, लेकिन इस बार सासू मां ने मुझे व्रत की जिम्मेदारी सौंपी है। पहली बार छठ का व्रत रखकर बच्चे की मनोकामना कर रही हूं।- खुशी साहू, व्रती
विज्ञापन

दीपिका साहू, व्रती

दीपिका साहू, व्रती

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें