फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच साल की बच्ची के साथ हाईस्कूल के छात्र ने की दरिंदगी, पेट दर्द होने पर मां को सुनाई मासूम ने आपबीती

Sun, 05 Oct 2025 10:49 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मऊआइमा

सार

खेत में काम कर रही गांव की एक महिला ने उसे उसकी मां के पास पहुंचाया। इस बीच मासूम पेट में दर्द की बात कहकर जोर-जोर से रोने लगी। शंका होने पर मां उसे घर लेकर आई और देखा कि गुदा के रास्ते में जख्म बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रयागराज में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के प्रयागराज स्थित मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने रहने वाली पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बहला फुसलाकर हाईस्कूल के छात्र ने उसके साथ दरिंदगी की। मऊआइमा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 16 वर्षीय आरोपी को पकड़ लिया है।

विज्ञापन

शनिवार की शाम मासूम अपने घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोस का रहने वाला छात्र उसे बहला फुसलाकर कर अपने घर ले गया। यह घटना गांव की एक महिला ने देख ली। थोड़ी देर बाद मासूम उसके घर से रोते हुए बाहर निकली।

खेत में काम कर रही गांव की एक महिला ने उसे उसकी मां के पास पहुंचाया। इस बीच मासूम पेट में दर्द की बात कहकर जोर-जोर से रोने लगी। शंका होने पर मां उसे घर लेकर आई और देखा कि गुदा के रास्ते में जख्म बना हुआ है। पूछने पर उसने उसके साथ हुई हैवानियत की पूरी कहानी बताई है।

पीड़िता मां ने परिवार के अन्य सदस्यों को यह बात बताई। इसके बाद किशोरी को पास स्थित एक अस्पताल ले जाया गया जहां से परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के बाबा ने रविवार को मऊआइमा थाने में नाबालिग आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। मऊआइमा थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें