फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में फर्नीचर की दुकान में लगी आग

Mon, 22 Apr 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
fire - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

बहादुरगंज स्थित एक फर्नीचर की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई। तुरंत फायर बिग्रेड समेत मुट्ठीगंज पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आग की चपेट में आने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। बताया जाता है कि बहादुरगंज निवासी नाज मोहम्मद पुत्र आबिद अली ने घर में ही फर्नीचर एवं सोफे बनाने का कारखाना खोला हुआ था। घर के निचले तल पर किराएदार रहते थे जबकि दूसरे तल पर यह कारखाना था। नाज मोहम्मद परिवार के साथ सबसे ऊपरी तल पर रहते थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक दूसरे फ्लोर से धुआं निकलने लगा।

थोड़ी देर में आग वहां रखी लकड़ियों में फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। करीब बीस मिनट में फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर मुट्ठीगंज के मुताबिक पटाखेबाजी के चलते आग लगी जबकि दुकान मालिक आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें