फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : जिला न्यायालय के पुराने भवन के स्विच रूम में लगी आग, मची रही अफरातफरी

Sat, 10 Sep 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिवक्ता व वादकारी बरामदे की ओर से जबकि न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी दूसरी तरफ से नीचे उतरने लगे। फायर ब्रिगेडकर्मी पहुंचे तो स्विचरूम में धुआं भरा था। कर्मचारियों ने स्विच रूम की खिड़की का शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकला।
विज्ञापन
Pratapgarh News : जिला न्यायालय में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायालय परिसर स्थित पुराने भवन की तीसरी मंजिल पर स्विच रूम के पैनल में सोलर ऊर्जा व बिजली के केबिल में शार्टसर्किट होने के कारण शुक्रवार दोपहर आग लग गई। भवन में धुआं फैलने के कारण अफरातफरी मच गई। खबर पर पहुंचे फायरकर्मियों ने बिजली आपूर्ति ठप कराने के बाद आग पर काबू पाया। जनपद न्यायालय के पुराने भवन की तीसरी मंजिल के कमरों में कोर्ट की फाइलें रखी जाती हैं। कक्ष संख्या 15 व 13 के बीच सोलर पैनल का स्विचरूम है। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे स्विचरूम में शॉर्ट सर्किट से धुआं निकलने लगा। इससे भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन



अधिवक्ता व वादकारी बरामदे की ओर से जबकि न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी दूसरी तरफ से नीचे उतरने लगे। फायर ब्रिगेडकर्मी पहुंचे तो स्विचरूम में धुआं भरा था। कर्मचारियों ने स्विच रूम की खिड़की का शीशा तोड़कर धुआं बाहर निकला। स्विचरूम की फायर किट खराब थी। नजारत के कर्मचारी सुरेंद्र प्रकाश राव व रवींद्र जैन ने अपने कक्ष से फायरकिट देकर आग पर काबू करने में मदद की। फायर ब्रिगेडकर्मियों ने भी आग बुझाई। एसआई राधेश्याम दुबे ने बताया कि सोलर पैनल के स्विचरूम  में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। न्यायालय का कोई कागज या सामान नहीं जला है। करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

फायरसर्विस ने बिछा दी थी पाइप लाइन 
न्यायालय भवन के स्विचरूम में आग लगने की घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड कर्मचारी टैंकर लेकर पहुंचे। टैंकर दूर खड़ाकर तीन पाइप जोड़कर स्विचरूम तक पहुंचाया गया। इस दौरान विद्युत आपूति बंद करा दी गई, लेकिन स्विचरूम में सोलर पैनल से करंट आ रहा था। ऐसे में करंट फैलने के डर से वहां पानी नहीं डाला गया। अग्निशमन किट की मदद से केबिल की आग पर काबू पाया गया। आग बढ़ने की आशंका को देख फायरसर्विस के कर्मचारियों ने अपनी ओर से तैयारी कर कई तरफ पानी की पाइप लाइन बिछा थी। 


खिड़की तोड़ने में कर्मचारी को लगी चोट 
न्यायालय के पुराने भवन के स्विचरूम में आग लगने की घटना के बाद बाहर भीड़ जुट गई थी। स्विचरूम का शीशा तोड़ने के दौरान फायर ब्रिगेड का एक कर्मचारी घायल हो गया। फायर ब्रिगेडकर्मी करीब एक घंटे ठतक स्विचरूम में ही मौजूद रहे। उनके जाने के बाद भीड़ वहां से हटी। कोर्ट के आसपास अधिवक्ताओं एंव वादकारियों के वाहनों की पार्किंग होने से न्यायालय की सुरक्षा में लगी पुलिस को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें