फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलकल विभाग में घमासान, अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलकल विभाग में घमासान पेंशनर ने शुरू किया अनशन
विज्ञापन

निलंबन वापसी की मांग पर धरना आज
प्रयागराज। जीएम के कड़े रुख से जलकल विभाग में घमासान मचा है। दो कर्मचारियों को निलंबित कर तीन के खिलाफ पुलिस में धमकी की शिकायत से लंबित कर्मचारी आंदोलित हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान अभद्रता के आरोपी सेवानिवृत्त कर्मचारी ने बुधवार को अनशन शुरू कर दिया। वहीं अन्य कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। बुधवार को अनशन पर बैठे पेंशनर संतोष कुमार मेहरोत्रा की मांग है कि 25 अक्तूबर तक वेतन, बोनस, महंगाई भत्ते का भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने पीडीए की ओर से झलवा में सीवर-पानी की व्यवस्था के लिए दी गई धनराशि के खर्च और ठेकेदारों को किए गए भुगतान की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं मंत्री ओम प्रकाश त्रिपाठी ने भी उक्त मांगों को दोहराते हुए दिवाली से पहले 25 तक वेतन भुगतान और विनोद पटेल और दिलीप भारतीय का निलंबन बिना शर्त वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यालय गेट पर हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। उत्पीड़न के विरोध में 24 अक्तूबर को धरना--प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें