फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिव्यांग बेटे की शादी कराने के नाम पर परिवार से ठगी

Wed, 28 Jan 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के एक परिवार के साथ मऊआइमा के आरोपियों ने शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी कर के फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीरर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के झज्जर के लडरावण निवासी शीला देवी पत्नी राजे का बेटा राहुल दोनों पैरों से दिव्यांग है। शीला का कहना है कि मऊआइमा के एक युवक ने मोबाइल से कहा कि वह उसके बेटे की शादी एक युवती के साथ करा देगा। इसके लिए डेढ़ लाख नकदी, सोने-चांदी के आभूषण आदि लेकर मऊआइमा आना होगा।
विज्ञापन

राहुल को लेकर परिवार मऊआइमा आया और मोबाइल से शादी की बात करने वाले युवक से मिला। बताया गया है कि परिवार को सोमवार को आरोपी उसे लेकर एक अंजान घर में ले गया। वहां कुछ महिलाएं मौजूद थीं। इस दौरान झांसा देकर आरोपी डेढ़ लाख रुपये नकदी, सोने- चांदी के आभूषण तथा कपडा आदि लेकर फरार हो गया। ठगी के शिकार परिवार ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें