एक युवक सोमवार रात खुद को एक बड़े नेताजी का सचिव बताकर पुलिस पर दबाव बनाने थाना पहुंचा गया। पुलिस ने जांच की तो युवक फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी का चालान कर एसीपी कोर्ट भेज दिया गया।
नवाबगंज थाना में एक युवक नेताजी का सचिव बनकर पहुंचा और इंस्पेक्टर से फरार आरोपी के पक्ष में सिफारिश करने लगा। बताया जा रहा है कि हाल ही में नवाबगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसमें एक आरोपी फरार चल रहा था। उसी आरोपी के पक्ष में दबाव बनाने के लिए युवक थाने पहुंचा था। पुलिस ने जब उसकी पहचान व दस्तावेज की जांच की तो युवक फर्जी निकला।
आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के विकास मौर्य निवासी पचदेवरा के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ लिखापढ़ी कर एसीपी कोर्ट भेज दिया। वहीं इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।