फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कर्ज में डूबे व्यापारी ने दुकान में फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
लालगोपालगंज फोटो। मृतक अभिषेक उर्फ अजय केसरवानी की फाईल फोटो।
विज्ञापन
कर्ज में डूबे व्यापारी ने फंदे से लटककर जान दे दी। रविवार सुबह जब बेटा दुकान खोलने पहुंचा तो दूसरी मंजिल पर पिता की लटकती लाश देखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कलेक्टरगंज निवासी अभिषेक उर्फ अजय केसरवानी (41) जेठवारा रोड पर जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे। परिजनों के मुताबिक दुकान में घाटा होने के चलते वह कर्जदार हो गए थे। भाई संजय के अनुसार शनिवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे। बेटा ऋषि केसरवानी सुबह जब दुकान खोलकर दूसरी मंजिल पर गया तो व्यापारी छत पर लगे चुल्ले में फंदे पर लटक रहा था।
बेटे ने घटना की जानकारी घर वालों को दी। आनन फानन घर वाले पहुंच गए। सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जानकारी होने पर चौकी प्रभारी विपिन पाल मौके पर पहुंच गए। व्यापारी के तीन बच्चों में गौरी (16) यशी (9) और बेटा ऋषि है। पिता की मौत से बच्चों समेत पत्नी सुमन का रो-रोकर बुरा हाल है।

लालगोपालगंज फोटो। मृतक अभिषेक उर्फ अजय केसरवानी की फाईल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें