फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीईटी के लिए सॉल्वर से 50 हजार में हुई थी डील

विज्ञापन
विज्ञापन
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के जगत तारन कॉलेज में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में अपनी जगह सॉल्वर को बैठाने वाले अभ्यर्थी शुभम कुमार से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पता चला कि सॉल्वर से परीक्षा के लिए 50 हजार रुपये में डील हुई थी। उसने बताया कि एक युवक से इस संबंध में बात हुई थी। उसने ही सॉल्वर को भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस को आरोपी सॉल्वर का नाम भी पता चल गया है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। शनिवार को आयोजित पीईटी में शुभम की जगह सॉल्वर परीक्षा देकर फरार हो गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्ष निरीक्षक द्वारा कॉपियों का मिलान करने पर गड़बड़ी उजागर हुई।
मजिस्ट्रेट और स्कूल प्रबंधन की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने छात्र व साॅल्वर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि सॉल्वर फर्जी पहचान पत्र के आधार पर परीक्षा में शामिल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सॉल्वर की पहचान की है। पुलिस को शक है कि यह सॉल्वर गैंग बलिया या फिर बिहार से सक्रिय है। बता दें कि नैनी पुलिस ने भी बलिया के सॉल्वर आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर सॉल्वर तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें