फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फाफामऊ के डीघी गांव में डायरिया का प्रकोप, 25 अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती डीघी गांव के डायरिया पीडित मरीजों की फोटो 09 एसआरएस 52 पर भेज
विज्ञापन
सोरांव विकासखंड के जैतवारडीह ग्राम सभा के डीघी मजरे में डायरिया से 25 लोग बीमार पड़ गए। इन्हें क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मजरे में जाकर दवाएं बांटीं। मंगलवार को टीम पानी की जांच के लिए नमूने लेगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डीघी मजरे में जल निगम की टंकी का पानी पीने के बाद रविवार की रात से ही लोगों को उल्टी, दस्त शुरू हो गई। सोमवार शाम तक लगभग 25 लोग बीमार पड़ गए। परिजनों ने सभी को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। लोगों को आशंका है कि टंकी का पानी दूषित होने के कारण बीमारी फैली। ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि ने बताया कि टंकी से पानी की आपूर्ति ठप करा दी गई है। डॉक्टरों की सलाह पर पर लोगों को उबला पानी पीने की सलाह दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव के अधीक्षक सौरव अनुपम द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को पूरी टीम गांव पहुंचेगी। मौके पर दवा वितरण, दवा का छिड़काव व पानी की जांच के लिए नमूने लेगी।
ग्राम प्रधान महेंद्र गिरि के मुताबिक, सपना प्रजापति (13), संदीप प्रजापति (16), अजय कुमार प्रजापति (18), सौरभ प्रजापति (12), अमित प्रजापति (05), राम बाबू (40), पिंकी (18), रिंकी (12), दीक्षा (07), अभिषेक (18), काका (10), भजन शर्मा (30), राहुल कनौजिया (28), माताफेर कनौजिया (52), पूर्णमासी (45), सूरज पासी (22), संदीप नाई (32), शिवम (19) सहित 25 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
एक की मौत
मजरे के राम भरोस (45) की सोमवार को मौत हो गई। इलाके में चर्चा रही कि राम भरोस की मौत डायरिया से हुई। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उनकी मौत डायरिया से नहीं हुई है। वह पहले से ही बीमार थे।

ग्राम प्रधान के मुताबिक, पानी की टंकी की सफाई करीब छह माह से नहीं हुई है। 14 परिवारों की जांच की गई है। चार मरीजों का इलाज चल रहा है। अन्य मरीजों में इन्फेक्शन की समस्या पाई गई। फिलहाल, मंगलवार से पांच दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाएगी। इस दौरान लोगों की जांच और दवाएं बांटी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संजय बरनवाल, आपदा प्रबंधन नोडल, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें